फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यागों को समाज की मुख्य धारा से जोडेगी सक्षम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर झांसी मेडिकल कालेज में नेत्र बैक की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रामरतन विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में समदृष्टि क्षमता विकास और अनुसंधान मंडल सक्षम का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने पर बल दिया गया। सक्षम के प्रांतीय सहमंत्री शिवकुमार चतुर्वेदी ने सक्षम के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए विभिन्न कार्यक्षेत्रों की जानकारी दी। उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज झांसी में कैरिटोप्लास्टी आपरेशन के लिए नेत्र पेठी नेत्र खोले जाने की मांग की। झांसी में नेत्र बैंक की स्थापना से ललितपुर और सुदूर अंचल के लोग लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणावादनी सरस्वती वंदना से हुआ। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अक्षय अलया ने बताया कि जिले में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान की रणनीति बनाई जा रही है, जिससे संगठन से अधिक से अधिक समाजसेवी लोग जुड़कर दिव्यांगों को हर स्तर से सक्षम बनाने जैसे पुण्यशाील कार्य में सहभागी हो सकें। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कैंप आयोजित किए जाने की भी जानकारी दी। संचालन करते हुए जिला महामंत्री अजय जैन ने बताया 27 जून को हेलन केलन जयंती का आयोजन सक्षम द्वारा किया जाएगा। नगर महामंत्री दीपक सिंघई बाबी ने जिला अस्पताल में कान की जांच नहीं होने पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष गोविंद व्यास, आलोक रिछारिया, देवेंद्र जैन डिस्को, ध्रुव साहू, राजेश जैन डोडवानी, संजीव सौरया, सक्षम अग्रवाल, अभिषेक सोनी, पीयूष सिंघई, वैभव जैन एड, नीलेश जैन विरधा, संदीप बुंदेला, विनोद जायसवाल, राजीव जैन खजरा, डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें