फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए आधे नगर के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के लिए आधे नगर के लोग परेशान
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के कई क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। आधे नगर के लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। बुुंदेलखंड विकास सेना द्वारा शनिवार को जलसंस्थान पहुंचकर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और यहां नारेबाजी करते हुए नगर की पेयजल समस्या के निस्तारण की मांग की। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में नगर की पेय जलापूर्ति समयबद्ध सुबह व शाम को सुनिश्चित की जाए। पानी की सप्लाई लाइनों के सप्लाई प्वाइंट को पूरा खोला जाए ताकि प्रेशर के साथ पानी का बहाव हो सके और अंतिम छोर तक लोगों को पानी मिल सके। इस मौके पर हरीश कपूर टीटू, राजकुमार कुशवाहा, अमर सिंह बुंदेला, विनोद साहू, परवेज पठान, नवीन पटेल, रामली शर्मा, कैलाश सोनी, मनोज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें