कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग
ललितपुर। उप्र लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ की बैठक अध्यक्ष चैनूराम की अध्यक्षता में हुई। इसमें कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निराकरण कराए जाने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण/निर्माण खंड को सौंपा। इसमें बताया कि संगठन कर्मचारियों की समस्याएं विगत 2010 से लंबित हैं। विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने वर्क चार्ज कर्मचारियों को नियमित किया जाए, कर्मचारियों का एरियर भुगतान किया जाए। 2010 से फिक्सेशन नहीं किया गया। जिन्हें फिक्सेन किया जाए। कर्मचारियों का सिलेक्शन ग्रेड वायर एग्रीमेंट लगाए जाने व अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की है।