फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार ने रखा था, छात्रों व युवाओं का पूरा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार ने रखा था, छात्रों व युवाओं का पूरा ध्यान
विज्ञापन

ललितपुर। समाजवादी छात्रसभा द्वारा प्रदेश भर में ‘छात्र नौजवान जागरूकता अभियान’ साप्ताहिक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के चौथे दिन बृहस्पतिवार को समाजवादी छात्रसभा संगठन ने रानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का आयोजन छात्रसभा जिलाध्यक्ष सतेंद्र यादव सेतू की अध्यक्षता में और पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन के मुख्यातिथ्य में किया गया। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव व जिला संगठन प्रभारी ज्योति सिंह लोधी उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व सपा सरकार द्वारा छात्र व युवा हित में चलाई जाने वाले योजनाओं पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने सपा सरकार द्वारा छात्र हित में चलाई गई योजनाओं लेपटॉप वितरण व कन्या विद्या धन समेत शादी अनुदान, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 हेल्प लाइन, बेरोजगारी भत्ता व मेडिकल कॉजे में सीट वृद्धि योजनाओं को याद किया। इसके अलावा वक्ताओं ने वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के ऋण माफी योजना को भी किसानों के साथ धोखा बताया है। संगोष्ठी में मुख्य वक्ताओं के रूप में सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव, बालकिशन नायक, गिरधारी सिंह यादव, शिवम मिश्रा, कृष्णस्वरूप निरंजन, निजाम शाह, रवि खटीक, अनुराग खरे, आधार सिंह यादव, कुंदन सिंह, अनुराग जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें