खो-खो में झांसी व ललितपुर अव्वल
ललितपुर। शरदकालीन खेल प्रतियोगिताओं के क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह खेल प्रतियोगिता जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी वर्मा के मुख्य आतिथ्य व प्रधानाचार्य राजेंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें झांसी और ललितपुर जनपद की चयनित चार-चार टीमों ने प्रतिभाग किया। सीनियर बालिका एवं जूनियर बालक वर्ग में ललितपुर जनपद ने अपना दबदबा कायम रखा, जबकि सीनियर बालक और जूनियर बालिका वर्ग में झांसी के प्रतिभागी विजयी रहे। इसी क्रम में जिला क्रीड़ा प्रभारी जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने पीटीआई अशीष वर्मा, ओपी पटैरिया, राकेश कुशवाहा, जुनेद, शमा परवीन, संजीव कुमार त्रिपाठी के सहयोग से मंडलीय खो-खो टीम का चयन करके आगामी सात सितंबर से नौ सितंबर तक आजमगढ़ के बलिया में आयोजित प्रादेशिक खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के लिए निर्देशित किया है। शनिवार को आयोजित इस खो-खो प्रतियोगिता में मुख्य रूप से किसान इंटर कालेज बिरधा के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा व अखिलेश ब्रह्मचारी एसपीआई झांसी ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।