ललितपुर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीमें लगातार स्क्रीनिंग कर रही हैं। लक्षण पाए जाने पर सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। मंगलवार को 212 सैंपल लिए गए हैं। इनमें 21 की जांच रिपोर्ट निगेटिव व 190 की रिपोर्ट आना बाकी है। इसके अलावा सात जुलाई से 13 जुलाई तक के एक हजार दो सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।