संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में यूपी नीट 2024 स्टेट कोटा की सीटों पर 21 विद्यार्थियों ने एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया। अब तक कुल 38 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। प्राचार्य डॉ. डीनाथ ने बताया कि रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पांच सितंबर तक जारी रहेगी। जल्द ही सभी सीटों को भर लिया जाएगा। इसके बाद सत्र शुरू कर दिया जाएगा।
राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीते दिनों ऑल इंडिया कोटा की सीट पर प्रवेश प्रक्रिया अपनाई गई थी, इसमें एक छात्र ने प्रवेश लिया था। स्टेट कोटा की सीटों पर एमबीबीएस प्रथम वर्ष के लिए दो अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्टेट कोटा के 40 छात्रों को कॉलेज आवंटित किया गया है। सोमवार को पहले दिन 16 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया था। दूसरे दिन मंगलवार को 21 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। काउंसलिंग के नोडल अधिकारी डॉ. वीडी पांडेय ने बताया कि स्टेट कोटा की सीटों के लिए छात्र-छात्राओं के दस्तावेजों के सत्यापन के साथ प्रवेश दिया जा रहा है।
-
मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में 21 नए छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। अब छात्रों की संख्या 38 हो गई है। पांच सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। -डॉ. डीवी पांडेय, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज