फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जामनी बांध के दो गेट खोलकर 2096 क्यूसेक पानी की निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मध्य प्रदेश और जामनी बांध के कैचमेंट एरिया में झमाझम बारिश होने से जामनी बांध में मिलने वाले नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया और बांध में पानी की आवक ज्यादा होने लगी। इससे बांध का निर्धारित जलस्तर बढ़ने लगा। शनिवार शाम को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जामनी बांध के दो गेटों को खोलने के निर्देश दिए। बांध के दो गेट एक-एक फुट ऊंचाई पर खोलकर 2096 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। गेट खोले जाने से पूर्व निचले इलाकों में अलर्ट घोषित किया गया। सिंचाई खंड अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि बांध में पानी की आवक अधिक होने से गेट खोले गए है। जलस्तर निर्धारित होने पर गेटों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें