प्रीति, प्रियंका, विनोद व महेंद्र ने लगाई तेज दौड़
ललितपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे जनपदीय युवा खेल महोत्सव में दूसरे दिन सीनियर वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में प्रीति, जूनियर वर्ग में प्रियंका, बालिका वर्ग में विनोद, जूनियर वर्ग में महेंद्र ने बाजी मारी। सीनियर बालक वर्ग के दो सौ मीटर दौड़ में ऋषि राज प्रथम, दुष्यंत सिंह द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ में ज्ञान सिंह प्रथम, पवन कुमार द्वितीय, तीन हजार मीटर दौड़ में विनोद निरंजन प्रथम, अभिषेक द्वितीय, ऊंची कूद में सोनू चौरसिया प्रथम, रोहित द्वितीय, डिस्कस में मजबूत सिंह प्रथम, सूर्य प्रताप द्वितीय, चार गुणा सौ रिले दौड़ में महरौनी प्रथम, ललितपुर द्वितीय, पोल बोल्ट में रोहित प्रथम, सोनू चौरसिया द्वितीय, जूनियर वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में सुरेश प्रथम, गजेंद्र द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ में रामपाल प्रथम, अशोक सोनी द्वितीय, तीन हजार मीटर दौड़ में महेंद्र प्रथम, दीपक सिंह द्वितीय, ऊंची कूद में रुद्रप्रताप प्रथम, इंद्रपाल द्वितीय, डिस्कस थ्रो में गजेंद्र प्रथम, मंजीत राय द्वितीय, पोल बोल्ट में दीपक प्रथम, गजेंद्र सिंह द्वितीय, सब जूनियर वर्ग के दो सौ मीटर दौड़ में शैलेंद्र सिंह प्रथम, शिवम द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, राजेश पाल द्वितीय, ऊंची कूद में प्रदीप प्रथम, डिस्कस फेक में जाहर प्रथम, लालाराम द्वितीय, चार गुणा सौ रेस में ललितपुर प्रथम, तालबेहट द्वितीय रहा। सीनियर बालिका वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, प्रियंका द्वितीय पटेल, दो सौ मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, सुुनीता द्वितीय, ऊंची कूद में सोमन प्रथम, नंदनी रजक द्वितीय, डिस्कस में सुहानी प्रथम, साक्षी द्वितीय, चार सौ मीटर सुनीता रैकवार प्रथम, निधि चौरसिया द्वितीय, चार गुणा सौ मीटर दौड़ में ललितपुर प्रथम व तालबेहट द्वितीय रहा। आयोजक मंडल में राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक छवि लाल सुमन,जिला क्रीड़ा प्रभारी अमित शुक्ला, लाखन प्रसाद विश्वकर्मा, श्रीकांत खरे, अरुण बाबू शर्मा, आलोक सिंह, कोमल सिंह नरवरिया, मजीद पठान, नरेंद्र ताम्रकार, ध्रुव सिसोदिया, केके ताम्रकार आदि का सहयोग रहा। मंच संचालन जय शंकर प्रसाद द्विवेदी ने किया।