फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर रेलवे स्टेशन पर रही भीड़, ट्रेनें फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की भारी भीड़ रही। बीना, गंजबासौदा, विदिशा, भोपाल, सागर, झांसी, तालबेहट, टीकमगढ़ की ओर जाने वाली पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल बोगियां भी फुल रहीं। अधिकांश ट्रेनों में तो सिलीपर कोच में भी यात्रियों को बैठने को जगह नहीं मिली, वहीं रिजर्वेशन वाले यात्रियों को भी अधिक भीड़ होने की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी। ऐसा ही कुछ नजारा ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को अधिकांश ट्रेनों के आगमन पर दिखाई दिया, जब ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री ट्रेनों के आते ही कोचों की ओर भागते दिखे और ट्रेनों में जगह की तलाश में भटकते रहे। टीकमगढ़ की ओर जाने और आने वाली ट्रेनों में भी भारी भीड़ रही। जबकि सुबह और शाम को आने वाली महामना एक्सप्रेस ट्रेनों की सिटिंग सीटों पर दो की जगह तीन-तीन यात्रियों ने किसी प्रकार जगह बनाकर यात्रा की और गंतव्य तक पहुंचकर त्यौहार मनाया। हालांकि ट्रेनों की यह स्थिति अभी कुछ दिनों तक और रहने की संभावना जताई जा रही है। प्लेटफार्मर पर भीड़-भाड़ अधिक होने के चलते यहां आरपीएफ और जीआरपी की गश्ती भी लगातार चलती रही और संदिग्धों पर नजर रखी गई और संदिग्ध नजर आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। वहीं रविवार को झेलम और पंजाबमेल एक्सप्रेस एक से पौने दो घंटे लेट होने के कारण यात्रियों को प्लेटफार्मर पर इंतजार कर परेशानी भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें