संस्था ने किया सुम्मेरा तालाब पर श्रमदान
ललितपुर। ललितपुर जागरूकता अभियान के सदस्यों द्वारा विगत रविवार की भांति इस बार भी सदस्यों ने सुम्मेरा तालाब के घाटों की सफाई कर श्रमदान किया। संस्था के सदस्य पिछले कुछ महीनों से लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं। साथ ही नगर के नागरिकों से आह्वान करते आ रहे हैं कि यह सुम्मेरा तालाब आपका अपना तालाब है। इसकी स्थिति को बदलना हम सभी नागरिकों का कर्तव्य बनता है। रविवार को सुबह आठ बजे सुम्मेरा तालाब पर उपस्थित हो और तालाब सफाई अभियान में सहयोग कर श्रमदान करें। इस दौरान कौशल पंथ ने कहा कि शहर के लोगों में धीरे-धीरे ही जागरूकता आएगी, हमें उन्हें बार-बार बताना होगा कि आपके छोटे-छोटे प्रयासों से तालाब सुंदर हो सकता है। इस दौरान तालाब पर श्रमदान में ममता अग्रवाल, अर्चना बी के अग्रवाल, सुनील ताम्रकार, अखिलेश कुमार, अमित चौबे, अनुज शर्मा, अंकित साहू, रोशन, उमेश सेन, देवेंद्र सेन, अरविंद वर्मा, दर्शन सेन, नवाजिश खान उपस्थित रहे।