फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता पर मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता पर मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराएं
विज्ञापन

ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने डीएम व एसपी को दिए एक ज्ञापन में जिला बार के कनिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता कृष्ण बिहारी उपाध्याय को अवैधानिक रूप से मुकदमा लिखाकर फंसाने पर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। बताया गया कि तथाकथित घटना गत 15 नवंबर को दिन में 3.50 बजे की बताई जा रही है। जबकि उक्त दिनांक में उक्त समय पर अधिवक्ता जिला जज न्यायालय में कार्यरत थे। जिला जजी की सीसीटीवी फुटेज से भी उक्त तथ्य की पुष्टि की जा सकती है। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से उक्त मामले में सीसीटीवी फुटेज सेव करने एवं अधिवक्ताओं को झूठा न फंसाने की मांग की है। ज्ञापन में अध्यक्ष नेमिकुमार जैन, महामंत्री हरिकृष्ण शुक्ला के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें