फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कई वर्षों के बाद जिले में हुई 200 मिमी अधिक बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून एक्सप्रेस गई : गत वर्षों के सापेक्ष इस साल बारिश का नया रिकार्ड बना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में मानसून सत्र में कुल 960 मिलीमीटर बारिश हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 200 मिलीमीटर अधिक है। 15 सितंबर को मानसून सत्र समाप्त माना जाता है। पिछले वर्ष पूरे सितंबर में बारिश हुई थी, इस वर्ष भी मानसून के यही आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस साल भले ही मानसून एक सप्ताह से अधिक लेट हुआ, लेकिन भरपूर बारिश होने के कारण 15 जुलाई में ही जनपद के बांंध लबालब हो गए थे। जुलाई के अंत तक सभी नदी नालों में उफान आने लगा। अगर पूरे वर्ष की बारिश पर नजर डालें तो 1776 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इस मानसून सत्र में 15 जून से अभी तक अगर बारिश का औसत देखें तो जनपद में 960 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि पिछले वर्ष 760.60 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई थी। वर्ष 2022 में 816.38 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज हुई तो वर्ष 2021 में 553.96 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


जनपद में यह है मानसून की स्थिति
माह - औसत - वर्ष 2021-वर्ष 2022- वर्ष 2023- वर्ष 2024

जून - 93 मिमी - 16 मिमी- 128.80 मिमी - 171.81 मिमी- 123.40 मिमी
जुलाई - 346 मिमी - 144.76 मिमी - 197.80 मिमी - 152.29 मिमी- 380 मिमी
अगस्त - 381.41 मिमी- 272.40 मिमी- 323.84 मिमी - 227.30 मिमी- 280.60 मिमी
सितंबर - 168.50 मिमी- 120.80 मिमी - 165.95 मिमी - 209.20 मिमी - 176 मिमी
कुल बारिश- 946.20 मिमी- 553.96 मिमी - 816.38 मिमी- 760.60 मिमी - 960.20 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें