फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जुर्म 20 काटी सजा, शादी की तो दुल्हन एक रात में नकदी-जेवरात लेकर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर/सिलावन। महरौनी क्षेत्र के गांव सिलावन निवासी विष्णु तिवारी को दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट के मामले में 20 वर्ष बाद हाईकोर्ट से निर्दोष करार देने का बाद रिहा किया गया था। रिहा होने के एक वर्ष बाद 22 जुलाई को उसने एक मंदिर में महिला से शादी कर ली, लेकिन नई जीवनसाथी ने भी उसे धोखा दे दिया। वह रुपये और जेवरात लेकर 23 जुलाई को मौका पाकर भाग गई।
विज्ञापन

बिना अपराध किए 20 साल जेल काट लेने के बाद घर लौटे सिलावन गांव निवासी विष्णु तिवारी की परेशानी कम नहीं हो रही है। विष्णु तिवारी को दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के एक मामले में वर्ष 2000 में जेल भेज दिया गया था। हाईकोर्ट ने उसे निर्दोष करार करते हुए पिछले साल रिहा कर दिया। उसने बताया कि पिछले दिनों वह बिरधा स्थित डूंगरासन माता के मंदिर में दर्शन करने के लिए गया था। जहां उसकी मुलाकात गुड्डू पटेल नाम के एक युवक से हुई उसने उसकी शादी कराने की बात कही। जिस पर वह तैयार हो गया।
इसके बाद विष्णु को लड़की की फोटो दिखाई गई। लड़की पसंद आने पर उसने तुरंत आनन फानन शादी की तैयारी शुरू कर दी। उसने बताया कि उन दोनों के बीच लेन-देन की बात पक्की हुई। तय हुआ कि शादी कराने के 20 हजार रुपये दलाल गुड्डू पटेल को और शादी के दौरान एक लाख रुपये लड़की के घर वालों को देने होंगे। इसके लिए विष्णु तैयार हो गया। 22 जुलाई को डोंगरा कलां स्थित डूंगरासन माता के मंदिर में शादी होना तय हुआ। 22 जुलाई की सुबह विष्णु ने नाराहट से दुल्हन के लिए शृंगार का सामान, साड़ी आदि खरीदे और किराये की गाड़ी कर दो पंडितों के साथ मंदिर पहुंचा। मंदिर में पहले से मौजूद लड़की और उसके साथ अन्य लोगों को उसने सबसे पहले तय रकम के अनुसार एक लाख रुपये लड़की के पिता बने शख्स को दिए। इसके बाद शादी की रस्में और फेरे इत्यादि पूरे हुए। विष्णु और दुल्हन रात 11 बजे अपने गांव सिलावन स्थित घर पर पहुंच गए। इसके पहले दलाल ने अपने 20 हजार रुपये की मांग की। साथ ही लड़की का आधार कार्ड देने व कोर्ट में शादी करने की भी बात कही। इस पर तय हुआ कि अगले दिन तुवन मंदिर पर आकर वह 20 हजार रुपये दे देगा। 23 जुलाई को विष्णु तुवन मंदिर को जाने को तैयार हुआ। तभी दुल्हन ने अपनी मां से मिलने की बात कही तो वह भी साथ चल दी। तुवन मंदिर पर पहुंचने के बाद दुल्हन ने पानी पीने की बात कही। जिस पर विष्णु पानी की बोतल लेने गया।इस बीच दुल्हन वहां से रफूचक्कर हो गई। विष्णु के अनुसार लड़की का नाम राजकुमारी है, जो अपने आप को सागर की बता रही थी। लड़की का बाप अपने आप को जैन बता रहा था। पीड़ित ने घटना की पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर घटना की रिपोर्ट लिखी जाएगी। - राजेश कुमार दुबे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महरौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें