बार चुनाव में एक नामांकन निरस्त, पांच ने वापस लिए
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 25 अप्रैल को होना है। शनिवार को एल्डर्स कमेटी की जांच में एक नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया, जबकि विभिन्न पदों के पांच प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। नामांकन पत्रों की जांच में कनिष्ठ पद पर किया गया रामकुमार वैष्णो का नामांकन निरस्त कर दिया गया। नामांकन वापसी में महामंत्री पद से हेमंत कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष पद से पर्वतलाल कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से राजीव कुमार चौधरी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद से राजेश कुमार श्रीवास एवं कनिष्ठ सहायक पद से छोटेलाल कुशवाहा ने नामांकन वापस लिए गए। अब अध्यक्ष पद पर श्रीप्रकाश चौबे और चंद्रप्रभा जैन मैदान में हैं, जबकि महामंत्री पद के लिए हरीराम राजपूत व राजेश कुमार देवलिया आमने- सामने हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए मनीष श्रीवास्तव और रामगोपाल अहिरवार, सह सचिव प्रशासन पद के लिए अधिवक्ता डॉ. राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं समीर कुमार गौतम में मुकाबला है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (एक पद) के लिए जयंत कुमार सिंह सनी, संजय कुमार पाठक एवं विजय कुमार सिंह में मुकाबला है। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता प्रकाश चंद लोहिया ने दी है।