शल्य चिकित्सा योजना में किया 49 दिव्यांगों का परीक्षण
ललितपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित शल्य चिकित्सा योजना के अंतर्गत बुधवार को जिला चिकित्सालय में वृहद चिह्नांकन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय दिव्यांगजन संस्थान नई दिल्ली के अस्थि विशेषज्ञ डॉ. अरुण जैन और उनकी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा 49 दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत सर्जरी के लिए पात्र पाए गए कुल सोलह दिव्यांगजनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कर लिया गया हैं। अवशेष वंचित दिव्यांगजों का आज 28 फरवरी को दोपहर दो बजे तक जिला चिकित्सालय में परीक्षण किया जाएगा। परीक्षणोपरांत पात्र पाए जाने पर बृहस्पतिवार को ही उनका ऑपरेशन किया जाएगा। उक्त शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पीयूष चंद्र राय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कुमार वास्वानी, किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता राजेंद्र कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। उक्त शिविर में वंदना वर्मा, अशोक शर्मा, किशोर, राजेश और राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की टीम द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।