फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की जगह मशीनों से काम कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरों की जगह मशीनों से काम कराने का आरोप
विज्ञापन

मड़ावरा। विकास खंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत धवा के ग्रामीणों ने मनरेगा योजना में किए फर्जीवाड़े की शिकायत तहसील दिवस के साथ-साथ मुख्यमंत्री के पोर्टल करते हुए कार्रवाई की मांग की है। विकास खंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत धवा के ग्रामीणों ने तहसील दिवस और मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया कि हमारी ग्राम पंचायत धवा में 115 से ज्यादा फर्जी जॉब कार्ड बने हैं। इनमें तो कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कई सालों से गुजरात में या अन्य शहरों में रह रहे हैं। फिर भी उनके नाम पर पैसा निकल रहा है। मनरेगा के अंतर्गत जितने भी कार्य हुए है, उनमें अधिकांश कार्य मशीनों के माध्यम से कराए हैं। इनमें किसानों की मेड़ बंधी, तालाब मरम्मत, वृक्षारोपण, संपर्क मार्ग नाले की पट्टी निर्माण ,खेत तालाब जैसे अनेक कार्य कराए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में मनरेगा के तहत कराए अधिकांश कार्यों में फर्जीबाड़ा किया गया है। तालाब मरम्मत के कार्य में जेसीबी मशीन से थोड़ा बहुत काम कराकर 18 लाख रुपये की धनराशि निकाल ली गई है। वहीं, गांव में जस्सू तनय नन्नू के खेत पर कराए पौधरोपण के कार्य का पैसा लाभार्थी के खाते में डालकर अपने चहेतों के खाते में डाला कर निकाल लिया गया है। इस तरह से ग्राम पंचायत में बडे़ पैमाने पर मनरेगा योजना में धांधली करते हुए धन निकाला गया है। एक तरफ जहां सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ जरूरत मंदो को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। गांव के ब्रजभान, पवन, लखन, अजय, कुंजन, माखन राज आदि ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें