फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट पर हो रहे निर्माण कार्य रुकवाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाट पर हो रहे निर्माण कार्य रुकवाने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी शिवशंकर पुत्र बाबूलाल सोनी ने प्लाट पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग को लेकर डीएम को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में बताया कि वर्ष 2014 में एक साझेदार के साथ एक प्लाट हाईवे के पास खरीदा था। जिसकी रजिस्ट्री की मूल कॉपी साझेदार के पास ही रखी थी। कुछ दिनो बाद पीड़ित ने अपने प्लाट पर निर्माण करने के लिए रजिस्ट्री लेने के लिए गया। जहां पर विपक्षी गॉली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा और उक्त प्लाट को बेच दिया। जिस पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसको रोकने के लिए कई बार प्रार्थनापत्र दिए। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने व निर्माण रुकवाने की मांग की है। अन्यथा आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें