नई किरण में दो परिवार हुए एक
ललितपुर। पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया, इसमें दो मामलों में दोनों पक्षों आए और नई किरण के सदस्यों द्वारा समझाने के बाद दो परिवारों में आपसी सुलह समझौता कराया गया। दोनों पति-पत्नी गिले शिकवे भुलाकर साथ रहने को तैयार हो गए। जबकि, तीन मामलों में सुलह कराने के लिए आगे की तिथि दी गई। इस मौके पर महिला निरीक्षक ललित कुमारी, महिला आरक्षी सरिता मौर्या, सरोज निषाद, सदस्य अजय बरया, डॉ. जनक किशोर शर्मा, सुधा कुशवाहा, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सुभाष जैन, भगवत नारायण शर्मा, डॉ. दीपक चौबे उपस्थित रहे।