फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलों में नहीं आ रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नलों में नहीं आ रहा पानी
विज्ञापन

महरौनी (ललितपुर)। महरौनी नगर के कायस्थपुरा में लगे जलसंस्थान के नलों में पानी नहीं आने से मुहल्ले वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि जब नल आते हैं तो पानी बहुत धीमी गति से आता है। कायस्थपुरा के चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि अभी गर्मी शुरू भी नही हुई और यह हाल है जब गर्मी शुरू हो जाएगी तब पानी की जरूरत अधिक बढ़ जाती है, तब क्या होगा। यही आलम नगर के कई मुहल्लों का है, जिनके पास टुल्लू पंप लगे हुए हैं। वह तो मोटर से पानी खींच लेते है और जिनके पास मोटर नहीं है, वह बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। कायस्थ मुहल्ला निवसी कृष्णस्वरूप पटैरिया, कुलदीप खरे, अशोक रिछारिया, प्रदीप खरे, ब्रजेश खरे, बल्देव प्रसाद सेन, बाबूलाल सेन, कुल दीप सिंह, आदि लोगों ने जल संस्थान से नलों में पानी की सप्लाई ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें