फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी प्राइवेट विद्यालयों में एनसीईआरटी पैटर्न लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी प्राइवेट विद्यालयों में एनसीईआरटी पैटर्न लागू करें
विज्ञापन

ललितपुर। एनसीईआरटी पैटर्न की किताबों को खुले बाजार में उपलब्ध कराने की मांग को लेकर स्वच्छ ललितपुर सुंदर ललितपुर जागरूकता अभियान समिति ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश में अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के एक से आठ तक सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी पैटर्न लागू किया गया है। जो छात्रहित व जनहित में अति आवश्यक है। इससे छात्रों को अतिरिक्त किताबों व आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। साथ ही प्राइवेट विद्यालयों की मनमानी पर लगाम लगेगी। वहीं, निर्धारित दुकानों से कोर्स व ड्रेस न खरीदनी पड़ेगी। लेकिन वर्तमान में मुख्य सचिव उप्र द्वारा जारी किए गए नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। छात्रों केे निर्धारित दुुकानों से किताबें व ड्रेस खरीदना पड़ रही है। इससे अभिभावकों को पढ़ाई का खर्चा उठाने में आर्थिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, निर्धन वर्ग के बच्चों बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। समिति ने मांग की है कि छात्रों को किताबें और ड्रेस खुले बाजार में उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी पैटर्न लागू कर प्राइवेट विद्यालयों की मनमानी पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन पर अमित तिवारी, समित समैया, अंकित जैन, मगन आर्टिस्ट, रोहित तिवारी, डॉ. प्रबल सक्सेना, आशुष जैन, संजय विश्वकर्मा आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें