मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का 23 सूत्री मांगों लेकर लेखा विभाग के खिलाफ चल रहा धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा।
धरना प्रदर्शन जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जिलामंत्री अरुण गोस्वामी ने प्रदर्शन की रूपरेखा व मांगों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है और दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है तब तक धरना जारी रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर राजकुमार पाठक, आलोक स्वामी, अश्वनी अवस्थी, विनीता नायक, सविता जैन, सुनील दुबे, कुसुमलता अग्रवाल व दीपमाला झां आदि उपस्थित रहीं।