फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी ग्रामोद्योग उत्पाद की बिक्री को प्रोत्साहन...

विज्ञापन
विज्ञापन
खादी ग्रामोद्योग उत्पाद की बिक्री को प्रोत्साहन
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्त पोषित खादी एवं ग्रामोद्योग इकाइयों के अच्छे एवं उत्कृष्ट उत्पाद और बिक्री करने वाली इकाइयों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर पांच श्रेष्ठ इकाइयों का चयन कर उनका नाम राज्य स्तर एवं मंडल स्तर के पुरस्कार हेतु भेजा जाएगा। ऐसी स्थापित और कार्यरत इकाइयां जिनके द्वारा कम पूंजी निवेश पर अधिकतम रोजगार प्रदान किया जा रहा है। इसमें से अधिकतम रोजगार देने वाली इकाइयों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम पुरस्कार दिया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2016-17 में विभागीय योजनाओं के अंतर्गत वित्त पोषित इकाइयों से पुरस्कार योजना में चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गजेंद्र सिंह ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें