फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ावरा महत्वपूर्ण खबर व्यापारी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
गल्ला व्यापारी लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन


मड़ावरा। कस्बा निवासी गल्ला व्यापारी सुरेश कुमार असाटी रविवार से गायब हैं, चिंतित परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते े हुए पुलिस को सूचना दे दी है।
गल्ला व्यापारी सुरेश कुमार असाटी रविवार को सुबह 10 बजे किसी काम से टीकमगढ़ जाने की बात कहकर घर से निकले थे और दोपहर में उन्होंने फोन पर कुंडेश्वर पहुंचने की बात परिजनों से कही थी, इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा। देर रात तक सुरेश के घर न लौटने और फोन पर बात नहीं होने पर परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते रविवार देर रात मड़ावरा पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिजनों के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को लापता गल्ला व्यापारी मोबाइल की लोकेशन खंगाली तो व्यापारी की लोकेशन रविवार दोपहर 11 बजे महरौनी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के पास मिली तो वहीं दिन में एक बजे नेहरू नगर ललितपुर के आसपास और रात को 10:28 पर हमीदिया अस्पताल भोपाल के पास प्राप्त हुई। पुलिस सर्विलांस टीम के अनुसार रात 10.31 तक भी व्यापारी की किसी से बात होती रही, उसके बाद फोन बंद होने से लोकेशन नहीं मिल सकी। पुलिस लापता व्यापारी की जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें