फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 173 बच्चों ने अपनी पाठ्य पुस्तकें जूनियर छात्र-छात्राओं को भेंट की

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को पुस्तक उपहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 173 छात्र-छात्राओं ने अपनी पाठ्यपुस्तकों का पैकेट जूनियर विद्यार्थियों को प्रदान कर दी। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

संगीत विषय की शिक्षिका रचना गुप्ता के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य मिनी वर्मा ने पुस्तक उपहार कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे पुरानी पाठ्यपुस्तकों का सदुपयोग होगा और कई पेड़ों को कटने से बचाया जा सकेगा। ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इसमें प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुस्तकालय अध्यक्ष एवं शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें