फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक झुका रहा राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर तक झुका रहा राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन

ललितपुर। राजकीय शोक समाप्त होने के बाद भी बृहस्पतिवार को दोपहर तक झंडा झुका रहा। इसकी सूचना जब अधिशासी अधिकारी को दी गई तो उन्होंने इसे आननफानन में उतरवा दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के निधन पर सात दिन के राजकीय शोक के निर्देश जारी किए गए थे। जिस पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया था। इसकी अवधि बाइस अगस्त को समाप्त हो गई। नियमता ध्वज से सुबह ही सम्मानपूर्वक उतरवाना था लेकिन नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे इस सूचना अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार को दी गई तो उन्होंने कोतवाली के सामने पीएन इंटर कालेज परिसर में सबसे ऊंचे पोल से राष्ट्रीय ध्वज को उतरवाया गया। इस दौरान कर्मचारियों को काफी परेेशान होना पड़ा। ध्वज का एक हिस्सा पेड़ों की डालियों में फंस गया था। बता दें कि इस ध्वज को पंद्रह अगस्त को चढ़ाया गया था, जिसे अब उतरवा लिया गया है। जिससे एक बार सबसे ऊंचा पोल अधूरा सा नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें