नवंबर माह में परिणाम घोषित कराने की मांग
ललितपुर। बीटीसी 2014 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा विगत सितंबर माह में संपन्न हो चुकी है, इसका परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है। इस संबंध में बीटीसी 2014 बैच के प्रशिक्षुओं ने विगत रोज बीटीसी संयुक्त मोर्चा संघ के बैनर तले स्थानीय कंपनी बाग में बैठक आयोजित कर, इस पर चिंता जाहिर की और साथ ही मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री और राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद निदेशक को ज्ञापन भेजा है और नवंबर माह के अंत तक परीक्षा परिणाम घोषित कराने की मांग की है। आगामी दिनों में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 68,500 शिक्षकों की भर्ती होनी है और प्रशिक्षुओं को इसकी चिंता सता रही है। यदि नवंबर माह के अंत तक उनका परिणाम घोषित हो जाता है, तो वह भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। इस दौरान अरविंद साहू, ओमप्रकाश झा, भावना राजपूत, पूजा निरंजन, रश्मि यादव, मोनिका निरंजन, भान सिंह, अंकित, सुरेेश , अरुण साहू, वीरेश पाठक, अंकित, अनुज, अनिल पुलैया आदि उपस्थित रहे।