मनरेगा सेल में फाड़े गए कागजात, लगे आरोप
ललितपुर। विकास भवन स्थित मनरेगा सेल में ग्राम कैलगुवां के दो व्यक्तियों पर विभागीय कागजात फाड़ने का आरोप लगा है। इस संबंध में मनरेगा सेल के लेखा लिपिक रामकुमार कुशवाहा ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाते हुए कहा कि 25 अगस्त को प्रतिदिन की भांति कार्यालय में काम कर रहा था। इसी दौरान शाम साढ़े चार बजे ग्राम कैलगुवां के दो व्यक्ति आए और उनसे गाली गलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट करते हुए मेज पर रखे विभागीय कागजात भी फाड़ दिए। कार्यालय में अन्य कर्मी उमेश झा, तरबेज खान एवं राजाराम के साथ भी गुंडागर्दी की गई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।