फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेडमी का शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम मसौरा स्थित संस्कार वैली एकेडमी में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने 10 वीं कक्षा के रिजल्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। गत दिवस सीबीएसई बोर्ड के आए परिणाम में संस्था के सभी छात्र उत्तीर्ण रहे। इस तरह संस्था का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा। संस्था के अजय जैन ने बताया कि कक्षा10 वीं का यह पहला बैच था और पहली बार में संस्कार वैली एकेडमी ने शत प्रतिशत रिजल्ट देकर ललितपुर की शिक्षा में एक नया आयाम जोड़ा है। स्कूल की छात्रा सुहानी गुप्ता ने 93.8 प्रतिशत प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इसके अलावा हिमांशु पाल, अश्वनी झा ने स्कूल में दूसरा और शिवांगी लिटोरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के संस्थापक और विद्यालय प्रबंधन ने शानदार रिजल्ट के लिए संस्था के छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें