शाकाहारी जीवन से ही व्यक्ति का कल्याण
आचार्य की हुई बांसी में अगुवाई, ससंघ हुआ ललितपुर से विहार
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
राष्ट्र संत आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज की आज बांसी में भव्य अगुवानी हुई। इस दौरान लोगों ने पादप्रक्षालन कर आचार्य की आरती उतारी। उन्होंने कहा कि शाकाहार जीवन से ही व्यक्ति का कल्याण है। उन्होंने उपस्थित लोगों को जीवन में सात्विक भोजन करने और व्यसनों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि धर्म जीवन में शांति का मार्ग दिखाता है। इस मौके पर दिल्ली से श्रावक श्रेष्ठी नरेश जैन प्रधान, दीपक जैन धन्यकुमार जैन भूषण जैन पवनजैन, अनिल जैन, मनोज जैन ने आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया। बांसी जैन समाज की ओर से अध्यक्ष विजय जैन, मंत्री सुदर्शन जैन, सुरेश जैन, राकेश जैन ने स्वागत किया। बांसी में जैन मंदिर के चल रहे निर्माण कार्यों से उन्हें अवगत कराया। इस मौके पर मंदिर के एक शिखर के निर्माण में संकल्प की घोषणा की गई। यहां मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य लाल पत्थर से चल रहा है। आज प्रात: काल आचार्य ज्ञानसागर महाराज का आदिनाथ कालेज महर्रा से विहार हुआ, जिसमें प्रात:काल जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा. अक्षय टडैया, राजेंद्र जैन थनवारा, मोदी पंकज जैन, संजीव जैन ममता स्पोर्ट जिनेंद्र जैन, अक्षय अलया, नरेंद्र गदयाना, सुनील जमादार, प्रदीप जैन आदिनाथ, सुनील जैन संचय, आनंद जैन, नरेश मुक्ता, सन्मति सराफ, राहुल कलरैया, नरेश मुक्ता, वैभव जैन टिन्ना, डिंपल सतरवांस, मंगू पहलवान, सुनील हिरावल ने पहुंचकर विहार में पुर्ण्याजन किया।