शालिनी व नाजरीन को किया गया सम्मानित
ललितपुर। जिला महिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में स्थानीय श्रीजगदीश सनातन धर्मशाला में खेल प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशीय स्तर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली महिला खिलाड़ियों शालिनी खरे व नाजरीन खान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ के महासचिव साबिर अली के मुख्यातिथ्य में किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश लोधी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, चंद्रशेखर, दीपक चौबे, रत्नेश तिवारी, अविरल जैन, अक्षय गोस्वामी व धनश्याम साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन उपाध्यक्ष आशुपोष सिंह ने की और संचालन दिनेश बिंदुआ ने किया है। कार्यक्रम में बृजेंद्र सिंह, अशोक गोस्वामी, सचिन, सनी, कपिल आदि का सहयोग रहा।