नेकी की पाठशाला में उपलब्ध कराया कोर्स
ललितपुर। आर्थिक रूप से असमर्थ परिवार की जरूरत बालिकाओं को स्थानीय स्वच्छ ललितपुर सुंदर ललितपुर जागरूकता अभियान के तत्वावधान में नेकी की पाठशाला संचालित की जा रही है। इस नेकी की पाठशाला में वर्तमान में कक्षा 09 की जरूरतमंद छात्राओं को अंग्रेजी, गणित व विज्ञान की नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है और साथ ही प्रत्येक रविवार को कला व मेहंदी की विशेष कक्षा भी संचालित की जा रही है। इस पाठशाला में सहयोग करने के लिए भारत सेवा मंडल के अध्यक्ष और पूर्व पार्षद राजेश दुबे द्वारा छात्राओं को पूरा कोर्स उपलब्ध कराया गया। साथ ही पाठशाला में 25 छात्राओं के नवीन एडमिशन भी लिए गए हैं, जिन्हें रजिस्टर व पेन भी बांटे गए। इस दौरान अध्यक्ष अमित तिवारी, डा. प्रबल सक्सेना, मगन आर्टिस्ट, समित समैया, नीलम कुशवाहा, रोहित तिवारी, प्रभाकर त्रिपाठी, नीलम कुशवाहा, संजय, रोहित, आयुष, तरनदीप, नेहा शर्मा उपस्थित रहे।