ललितपुर। जनपद में सोमवार को कोविड- 19 संक्रमण की जांच के लिए 1606 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें से दो मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। सोमवार को 680 लोगों की आरटीपीसीआर जांच, छह लोगों की ट्रू- नाट किट से जांच और 920 लोगों के एंटीजन किट से जांच की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीके गर्ग ने बताया कि जांच को लगातार बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।