फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कई मार्गों पर जल्द दौड़ेंगी रोडवेज की 16 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जल्द ही यातायात सुविधाएं सुगम होंगी। परिवहन निगम ने रोडवेज की 16 बसों के संचालन की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इन बसों के संचालन से बसों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
अब तक कई मार्गों पर बसों की सुविधा नहीं है। कुछ पर एक या दो ही बसों का संचालन हो रहा है। इससे लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि सुबह घर से निकलने पर दोपहर तक तक जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। वापस घर जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन, अब जल्द ही यातायात सुविधाएं मिलने की आस है। परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के संचालन की तैयारी की है। इसके लिए रूट भी पहले ही चिह्नित कर लिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 16 बसों का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा। ये बसें झांसी से ललितपुर होकर सीमा से सटे कस्बा व ब्लॉक मुख्यालय को जाएंगी। जून में बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बस स्टैंड पर ही नहीं जरूरी सुविधाएं
मुख्यालय स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर यात्रियाें को मिलने वाली सुविधाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। यहां यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सी तो धूप से बचाव को टीनशेड तक की सुविधा नहीं है। यात्री धूप में खड़े रहकर या जमीन पर बैठकर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। इकलौता हैंडपंप भी पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहा है। ऐसे में यात्री परेशान हो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-
ललितपुर में रोडवेज की लगभग 16 बसों के संचालन की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। परमिट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद तत्काल चालू की जाएंगी।
- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें