फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरानी लक्ष्मीबाई को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरांगना लक्ष्मीबाई को याद किया
विज्ञापन

ललितपुर। पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज सभागार में झांसी की रानी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थापक पारसनाथ यादव ने कहा कि भारत भूमि सदियों से वीरों और मनीषियों की भूमि रही है। भारतीय धरा को अपने साहस और धैर्य से गौरवान्वित करने वाली महारानी लक्ष्मीबाई सच्चे अर्थों में वीरांगना थीं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वीर कभी विपत्तियों में घबराता नहीं है, उसी प्रकार महारानी लक्ष्मी बाई ने विपत्तिकाल में भी बिना किसी लोभ व मोह में पडे़ राष्ट्र धर्म का पालन करते हुए अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया और कर्त्तव्यपालन करते हुए 18 जून 1858 में वीरगति को प्राप्त हुईं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए और वीरांगना लक्ष्मीबाई के साहस व धैर्य के साथ उनके त्याग और बलिदान पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक सौरभ यादव, डॉ. पूजा यादव, महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सूफिया, प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार झा, डॉ. वंदना याज्ञिक, अलका यादव, प्रीति शुक्ला, दीपिका जैन, रजनी यादव, पूजा झा, संध्या राजपूत, प्रसन्न कुमार विश्वकर्मा, मनोज दुबे, रमेश चंद्र पटेल, विशाल कनोजिया, नसीम खान, महेंद्र यादव, डॉ. विनोद कुमार, प्रकाश खरे, शोभाराम, गोपाल यादव, जगत झा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें