फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में लगाए जाए उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव का विकास कराया जाए
विज्ञापन

ललितपुर। विकासखंड बिरधा अंतर्गत ग्राम धौर्रा निवासी ग्रामीणों ने क्षेत्र का विकास कराए जाने की मांग को लेकर प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि ग्राम पिपरियाबंशा में पेयजल आपूर्ति की सुविधा के लिए मोटरें लगाई गईं, जो वर्षों पुरानी हो जाने के कारण पानी धीमी गति से देने लगीं है। इससे पानी की परेशानी होने लगी है। मोटरों को बदलवाया जाए। ग्राम धौरा में पॉलीटैक्निक कॉलेज/ आईटीआई व कृषि विद्यालय और अनुसंधान केंद्र खोले जाएं, जिससे शिक्षा के स्तर में सुधार हो सके। सिंचाई की सुविधा के लिए नारायणी नदी पर चेकडैम या बांध का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण और खाली जमीन पर उद्योग स्थापित कराए जाएं। ज्ञापन पर ग्राम प्रधान बबीता देवी मिश्रा, रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह यादव, पप्पू यादव, राकेश पाल, आशीष कुशवाहा आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें