साहित्यकारों से नौ अगस्त तक मांगे आवेदन
ललितपुर। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के अलावा साहित्यकारों के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित करता है। साहित्यकार कल्याण कोष और प्रकाशन अनुदान द्वारा साहित्कारों/रचनाकारों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन निदेशक उप्र हिंदी संस्थान राजर्षि पुरुषोत्तमदास दंडन हिंदी भवन 6 - महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज लखनऊ को 09 अगस्त तक उपलब्ध करा सकते हैं। साहित्यकार कल्याण कोष के अंतर्गत विषम आर्थिक स्थिति से ग्रस्त या ऐसे साहित्यकारों को जिनकी वार्षिक आमदनी पांच लाख रुपये से अधिक न है, उन्हें अधिकतम पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। प्रकाशन अनुदान के तहत ऐसे रचनाकारों को जिनकी वार्षिक आय पांच लाख रुपये से अधिक न है, उनके कुल प्रकाशन पर होने वाले खर्च का तीन चौथाई भाग तीस हजार रुपये से अधिक न हो, उनकी पांडुलिपि के मुद्रण/प्रकाशन हेतु अनुदान प्रदान किया जाता है।