आज सिलावन का निरीक्षण करेंगे प्रमुख सचिव
ललितपुर। नगर विकास, नगरीय रोजगार और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह मंगलवार को सुबह 9.30 बजे से शासन की प्राथमिकता और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह महरौनी ब्लाक के ग्राम सिलावन में विकास कार्यों की हकीकत देखेंगे। शाम पांच बजे यह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी वीपी पांडेय ने दी है।