फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्ट नई किरण में हुआ 13 दंपतियों का पुनर्मिलन

विज्ञापन
विज्ञापन
13 दंपतियों का पुनर्मिलन
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ में 13 दंपति नाराजी व गिले-शिकवे दूर कर एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी रहने को राजी हो गए और वापस घर लौट गए। रविवार को पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया, जिसमें 13 मामलों में दोनों पक्ष आए और नई किरण के सदस्यों द्वारा समझाने के बाद 13 परिवारों में आपसी सुलह समझौता होग गया। आठ मामलों में एक पक्ष आने के कारण उनके लिए अग्रिम तिथि निर्धारित कर दी गई। इस मौके पर निरीक्षक ललित कुमारी, महिला आरक्षी सरिता यादव, सदस्य अजय बरया, सुधा कुशवाहा, डॉ. जनक किशोरी शर्मा, डॉ. सुभाष जैन, डॉ. दीपक चौबे, डॉ. एसपी पाठक आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें