फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं के दिए आत्मरक्षा के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए
विज्ञापन

ललितपुर। बालाबेहट में रविवार को बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के समापन पर 11 सदस्यीय सैडो पावर टीम का गठन किया गया।
सोसायटी फॉर लीगल एंड एजूकेशन राईट्स की ओर से संचालित सैडो ग्रुप ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए बालाबेहट में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें ग्राम सैमरा, किरौंदा, बमनौरा, महोली, ककोरिया, रसोई, बरोदिया, पठारी, पुरा, चौबारा, बम्हौरी वंशा, उदयपुरा आदि गांव की बालिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस, मार्शल आर्ट्स, योग व कानूनी जानकारियां दी गई। निदेशक प्रीति शुक्ला ने राखी, आरती, बबीता, दीक्षा, सेवती, प्रतीक्षा, नीलेेश, टिंकी, स्वाति, नीलम, गीता आदि अन्य बालिकाओं की 11 सदस्यीय टीम का गठन किया, जो आसपास के गांव में अन्य बालिकाओं को प्रशिक्षण देंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थतियों में डरें नहीं, बल्कि मुकाबला करें। समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, डायल 100 से सहायता लें। इस दौरान राखी शुभरत्नाकर, पूर्णिमा नामदेव, मोहिनी सेन, श्रद्धा सोनी, रुपाली, पूजा कुशवाहा, प्रीति कुशवाहा, पूजा सिंह, मालती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें