स्टेशन पर पड़े मिले बैग को सौंपा
ललितपुर। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर छूटे यात्री के बैग को उसके पास तक पहुंचा दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि 15 जून को कांस्टेबल राजकुमार सिंह रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग करते हुए प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्री प्रतीक्षालय में पहुंचे, जहां बैंच पर नीले रंग का बैग रखा हुआ था। यात्रियों से पूछताछ करने पर कोई बैग के संबंध में जानकारी नहीं दे सका। सिपाही ने लावारिस बैग के बारे में अवगत कराया। उन्होंने वहां मौजूद यात्रियों, कुली बैंडरों व ऑटो चालकों से सूचना का आदान- प्रदान किया और बैग स्वामी का पता लगाकर थाने बुलाया गया। बैग स्वामी झांसी के नबाबाद थाना अंतर्गत खुशीपुरा निवासी मोहिनी राजपूत पुत्री उमाशंकर को बुलाकर बैग सुपुर्द कर दिया गया।