प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कल से लगेंगे कैंप
ललितपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 17 से 19 जून तक जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय के पास, नगर पंचायत पाली, महरौनी एवं तालबेहट कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदक अपने साथ पति / पत्नी का आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, भू-स्वामित्व एवं आय के प्रमाण की छाया प्रति कैंप में अवश्य लाएं। यह जानकारी परियोजना अधिकारी राजीव शुक्ला ने दी है।