फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए
विज्ञापन

ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी जिलाधिकारी/एसडीएम सदर गजल भारद्वाज को सौंपकर अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या करने वाले आरोपियों का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द से जल्द दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि हत्यारोपियों ने बालिका की हत्या करके शव के टुकड़े- टुकड़े कर दिए। घटना से पूरे प्रदेश का आमजन दुखी है। मांग की गई कि दरिंदों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की जाए, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जा सके। इस मौके पर प्रदेश मंत्री मनीष सड़ैया, जिलाध्यक्ष सुरेश बड़ेरा, महामंत्री प्रदीप सतरवांस, स्माल स्केल इंडस्ट्रीज अध्यक्ष कमलेश सराफ, शैलेंद्र सिंघई, समित समैया, अजीत खजुरिया, बॉबी राजा नाराहट, अभिषेक अनोरा, अजय सोनी, राजीव पवैया, ललित जैन, मोहम्मद जावेद शरीफ, मोहम्मद इकराम, अजय लागौन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें