छात्र-छात्राओं का आधार नंबर जरूरी
ललितपुर। केपीएस डिग्री कॉलेज ककरुआ के प्राचार्य ने बताया कि वर्ष 2019-20 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र आधार नंबर, ऑनलाइन वैरीफिकेशन के बाद ही सबमिट होंगे। इस प्रक्रिया में छात्र-छात्रा का नाम, पिता/ पति का नाम, लिंग आदि का सत्यापन होने के बाद आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को आवेदन पत्र में भरा जाएगा, तभी आवेदन पत्र जमा होगा। इसलिए छात्र-छात्राओं के पास आधार नंबर होना अनिवार्य है। हाईस्कूल के अंकपत्र के अनुसार ही अपना तथा माता-पिता का नाम और जन्मतिथि आधार कार्ड में अपडेट करा लें।