विश्व पर्यावरण दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम
ललितपुर। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर पालिका परिषद द्वारा सुबह ग्यारह बजे चंद्रशेखर आजाद पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इससे पहले शहर के विभिन्न मार्गों से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। उधर, वन विभाग ने सभी पौधशालाओं पर ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक व किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा एक पर्यावरण रथ निकालने का भी कार्यक्रम है।