ईद पर लगेंगे 50 पीआरडी जवान
ललितपुर। ईद उल फितर को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में 50 पीआरडी जवानों की चार से छह जून तक अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएगी। जिला युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल अधिकारी बृजेंद्र कुमार ने बताया कि ड्यूटी लगवाने के इच्छुक स्वयंसेवक ड्यूटी प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं।