नशा मुक्ति के लिए दिलाया संकल्प
ललितपुर। सोसायटी फॉर लीगल एंड एजूकेशन राइट्स द्वारा संचालित सैडो ग्रुप द्वारा विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर नशा मुक्ति अभियान चलाकर नशा मुक्ति संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। शनिवार को संस्था के सदस्यों ने धूम्रपान निषेद्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान सभी को गुटखा और धूम्रपान त्याग करने का संकल्प दिलाया। सभी को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि राजश्री राजे ने कहा धूम्रपान और नशा के सेवन से लाखों लोगों की मौत हो रही है। इसको रोकने के लिए अभियान चलाना होगा। शोभा जैन, सुधीर त्रिपाठी, अनुराग चतुर्वेदी, परशुराम साहू, राजेंद्र सिंह, संदीप बबेले, गोविंद व्यास, राखी शुभ रत्नाकर, पूजा सिंह, पूजा कुशवाहा, प्रीति कुशवाहा, पूर्णिमा नामदेव, पूजा विश्वकर्मा, साक्षी लिटोरिया, मोहिनी, शिवानी, श्रद्धा, रूपाली, अंजुम खान उपस्थित रहे