विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग
ललितपुर। विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम बुढ़वार मजरा ढंगा निवासी मोहल्लेवासियों ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि दो महीने पहले मजरा में दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत विद्युतीकरण किया गया था। इससे दो-तीन दिन बिजली जली, लेकिन फिर खराब हो गई। इससे गांव में अंधेरा है। लोगों को बिजली का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ज्ञापन पर सुनील, श्रीराम, प्रेमी, त्रिलोक सिंह, प्रीतम, रामसिंह, घनश्याम के हस्ताक्षर हैं।