फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 लाख से मिलेगा युवाओं को रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वरोजगार के लिए 11 इकाइयां होंगी स्थापित
विज्ञापन


ललितपुर। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत स्वरोजगार बढ़ावा देने के लिए शीघ्र ही 11 इकाइयां स्थापित की जाएंगी। शासन ने 55 लाख रुपये रोजगार सृजन योजना में अवमुक्त किए हैं। इससे रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से शिक्षित व कारीगर रोजगार की तलाश में शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। जिसे रोकने के लिए शासन द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना संचालित की जा रही है जिसमें दस लाख तक का उत्पादन इकाइयां स्थापित करने के लिए वित्तपोषित किया जाता है। इसमें पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, जनजाति, विकलांग, भूतपूर्व सैनिक, महिला वर्ग के लाभार्थियों को ब्याज रहित ऋण बैंक के माध्यम से दिया जाता है। इसके साथ ही सामान्य वर्ग के पुरुष उद्यमी को चार प्रतिशत स्वयं ब्याज देना पड़ता है। बाकी ब्याज को सरकार वहन करती है। पिछले वित्तीय वर्ष 15 इकाइयों के लिए 75 लाख रुपये का लक्ष्य दिया गया था जिसके सापेक्ष 15 इकाइयों में 43 लाख रुपये का ही निवेश किया गया था। अब इस वित्तीय वर्ष में शासन द्वारा 11 इकाइयों को स्थापित कराने का लक्ष्य दिया गया है। इन इकाइयों को स्थापित कराने के लिए 55 लाख रुपये का लक्ष्य दिया गया है जिसमें अभ्यर्थियों को आरक्षण के अनुसार इकाइयां स्थापित कराई जाएंगी जिसमें चार सामान्य वर्ग के कोटा के लिए, तीन एससीएसटी व चार महिला वर्ग के लिए आरक्षित की जाएंगी जिसके लिए विभाग द्वारा ऑन लाइन आवेदन मांगे जाएंगे। आवेदनों की जांच के उपरांत लाभार्थियों को एक इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी जिसमें लगभग तीन गुना लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। इस पर संबंधित लाभार्थी की फाइल को बैंक में ऋण की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

शीघ्र ही शिक्षित व परागत लाभार्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे जिसमें लगभग तीन गुने लाभार्थियों का चयन किया जाएगा जिन्हें स्वरोजगार स्थापित कराए जाएंगे।
द्वारिका प्रसाद, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें