भाजपा का मेरा परिवार भाजपा का परिवार अभियान जारी
ललितपुर (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी ने मेरा परिवार भाजपा का परिवार कार्यक्रम चला रखा है। इसके तहत जिला संयोजक हरीराम निरंजन के नेतृत्व में आज मुहल्ला गांधीनगर, आजादपुरा, लेंड़ियापुरा में मेरा परिवार भाजपा का परिवार का अभियान चलाया गया। मुहल्ले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से मिलकर भाजपा का ध्वज लगाया गया और दरवाजों पर स्टीकर चिपकाया गया। सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरीराम निरंजन ने कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा हम समाज में संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं कि भाजपा का विस्तार कितना विस्तृत है और इसी बहाने कार्यकर्ताओं का एक दूसरे से मिलने संपर्क हो रहा है। समाज के सुख दुख से भी हम अवगत हो कर उनके निराकरण के लिए प्रयत्नशील हो रहे हैं। इस मौके पर मेरा परिवार भाजपा का परिवार के मंडल संयोजक अनुराग जैन शैलू, नगर अध्यक्ष राजेश लिटौरिया, देवेंद्र गुरु, जिला मंत्री घनश्याम साहू, लवली शर्मा, संदीप सिंह बुंदेला, डॉ. दीपक चौबे, अनुराग जैन बंट, श्रीकांत कुशवाहा, सुरेंद्र पंथ, अजय साइकिल, जगभान सिंह लोधी, डॉ. अविनाश देशमुख, राजेश डोंडवानी, महेश भैया, मनीष अग्रवाल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव गौतम, डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव, जगभान कुशवाहा, कल्लन कुशवाहा, केके पंथ, पवन कौशिक, रमन सरदार, पियूष सिंघई, दीपक बाबी, शिवम साहू उपस्थित रहे।